सैमसंग Galaxy Note 8 दमदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, 67,900 रुपए रखी है कीमत

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 8 को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के सीईओ और प्रेसिडेंट HC Hong ने इसे लॉन्च किया। कंपनी ने इस फोन की कीमत 67,900 रुपए रखी है।

फोन की खास बात इसमें फोटोग्राफी के लिए आईफोन 7 की तरह दिया गया डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 12 मेगापिक्सल वाले दो रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह सैमसंग का पहला फोन है, जिसमें ड्यूअल कैमरा सेटअप है, जिसके साथ ड्यूअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (ओआईएस) है।

गैलेक्सी नोट 8 के फीचर्स
नए सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 6.3 इंच की सुपरएमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है। इसका रिजोल्यूशन 1440 X 2960 पिक्सल है। सैमसंग से इससे पहले गैलेक्सी S8 और गैलेक्सी S8 प्लस में भी इनफिनिटी डिस्प्ले दी थी।