पैनासोनिक ने लॉन्च किया स्मार्ट फ्रीज, बुलाने पर चला आएगा आपके पास

जरा सोचिए कि आप कमरे में बैठे टीवी देख रहे हैं, तभी आपको प्यास लगी, आपने फ्रीज को बुलाया और फ्रीज खुद पानी लेकर आपके पास आ जाए और फिर आपके पानी पीने के बाद वह खुद ही किचन में जाकर अपनी जगह पर खड़ा हो जाए। जी, हां अगर आपकी ऐसी ख्वाहिश है तो वह जल्द ही पूरी होने वाली है।
ये भी पढ़ेंः एयरटेल ने लॉन्च किए 5 से 399 रु. तक के प्लान

दरअसल बर्लिन में चल रहे आईएफए 2017 में पैनासोनिक ने एक ऐसा स्मार्ट फ्रीज लॉन्च किया है जो बुलाने पर आपके पास खुद ही चलकर आएगा। यह फ्रीज रोबोट वैक्यूम क्लिनर जैसा ही है। इसमें वॉयस इंटरफेस के साथ-साथ सेंसर भी दिया गया है जो आपके पूरे घर को स्कैन करने में सक्षम है।

पैनासोनिक के दावे के मुताबिक वॉयस कमांड 'Fridge, come here' देने पर यह आपके पास चला जाएगा। इसकी खास बात यह है कि आपके घर में किसी शख्स या किसी भी चीज से बिना टकराए आपके पास पहुंचेगा।