छह फीचर्स जो Signal एप को बनाते हैं खास, Whatsapp में देखने को भी नहीं मिलेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 25 Jan 2021 05:23 PM IST
Whatsapp vs Signal 6 things you can do on Signal that you cannot on WhatsApp
whatsapp vs signal - फोटो : amarujala

    WhatsApp के साथ प्राइवेसी विवाद के बाद Signal मैसेजिंग एप की डाउनलोडिंग में काफी इजाफा हुआ है, हालांकि अपनी नई पॉलिसी को लेकर हुआ विवाद के बाद व्हाट्सएप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया है। भारत में लाखों यूजर्स WhatsApp से Signal पर स्विच कर रहे हैं। वैसे तो कई ऐसे फीचर्स हैं जो Signal एप में हैं और यही सिग्नल को व्हाट्सएप से अलग बनाते हैं। आज हम आपको छह ऐसे फीचर्स के बारे में बताएंगे जो व्हाट्सएप में तो हैं लेकिन Signal में आपको नहीं मिलेंगे।

    Signal
    Signal - फोटो : अमर उजाला

    वर्चुअल नंबर

    Signal पर सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप वर्चुअल फोन नंबर के जरिए इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में आपका वास्तविक नंबर किसी को पता नहीं चलेगा। इसके अलावा सिग्नल एप आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट को ट्रैक नहीं करता है। सिग्नल एप वर्चुअल नंबर के जरिए ओटीपी वेरिफाई करता है, हालांकि रजिस्ट्रेशन के लिए फोन नंबर की जरूरत पड़ती है।

    signal Registration lock
    signal Registration lock - फोटो : amarujala

    पिन को एक्टिवेट करें

    Signal अकाउंट आपके फोन नंबर से लिंक नहीं होता है। इसकी खासियत यह है कि इसका रजिस्ट्रेशन एक पिन के जरिए होता है जिसकी जानकारी सिर्फ आपको ही रहती है। पिन की वजह से सिग्नल यूजर को ट्रैक करना काफी मुश्किल होता है। प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर ‘Registration lock’ पर जाकर आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें