PUBG Mobile गेम पूरे 24 घंटे के लिए रहेगा बंद, कंपनी ने बताया यह कारण

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Apr 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
PUBG Mobile shutdown today midnight by Tencent Here’s why
pubg mobile shutdown - फोटो : amar ujala

    पबजी मोबाइल दुनिया के टॉप मोबाइल वीडियो गेम्स में से एक है। भारत समेत पूरी दुनिया में पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) के दीवाने हैं। भारत में इसकी दीवानगी का अंदाज आप इसी बात से लगा सकते हैं कि साल 2019 में कई युवाओं ने पबजी गेम के चक्कर में खाना-पीना छोड़ दिया, कईयों ने घर छोड़ दिया और कईयों ने अपने ही घर में चोरियां की।

    PUBG MOBILE
    PUBG MOBILE - फोटो : amar ujala

    यदि आप भी पबजी के दीवानों में से एक हैं तो आपको लिए बड़ी खबर है। 4 अप्रैल की रात 00 बजे यानी 12 बजे पबजी मोबाइल गेम शटडाउन (बंद) जाएगा और 5 अप्रैल को रात 12 बजे के बाद खुलेगा। सीधे शब्दों में कहें तो पबजी मोबाइल कुल 12 घंटे बंद रहेगा।

    Temporary Suspension of Service
    Temporary Suspension of Service - फोटो : social media

    शटडाउन के बारे में कंपनी खुद ही यूजर्स को नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी दे रही है। कंपनी यूजर्स को ‘Temporary Suspension of Service’ के नाम से नोटिफिकेशन दे रही है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें