Google Maps: कार पार्क कर भूल जाते हैं कहां खड़ी की थी? गूगल ने ढूंढ निकाला आपकी इस बीमारी का इलाज

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 29 Dec 2025 05:28 PM IST
सार

Google Maps Parking Feature:

कई लोग मॉल, बड़ी पार्किंग या भीड़भाड़ वाली सड़कों पर कार पार्क कर भूल जाते हैं। अब गूगल मैप्स का एक नया फीचर इस परेशानी का आसान हल लाया है। जानिए कैसे सिर्फ एक टैप में अपनी कार की लोकेशन सेव कर सकते हैं।

google maps parking location save feature india
Google Maps - फोटो : FREEPIK

    अक्सर लोग मॉल, ऑफिस कॉम्प्लेक्स या किसी नई जगह पर कार पार्क करने के बाद उसकी लोकेशन भूल जाते हैं। ऐसे में इधर-उधर भटकना समय भी बर्बाद करता है और झुंझलाहट भी बढ़ाता है। ऐसे में Google Maps का Parking फीचर इसी समस्या को आसान तरीके से हल करता है।

    Google Maps
    Google Maps - फोटो : FREEPIK

    एक टैप में सेव करें पार्किंग लोकेशन

    • इसे यूज करने के लिए अपने फोन में Google Maps खोलें।
    • स्क्रीन पर दिख रहे नीले डॉट पर टैप करें, जो आपकी मौजूदा लोकेशन बताता है।
    • इसके बाद Save parking या पार्किंग लोकेशन सेव करने का विकल्प चुन लें।
    Google Maps
    Google Maps - फोटो : FREEPIK

    Android और iPhone दोनों में करता है काम

    Google Maps का यह फीचर Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आपकी पार्किंग लोकेशन तब तक मैप पर सेव रहती है, जब तक आप उसे खुद हटाते नहीं हैं या दोबारा ड्राइव करना शुरू नहीं करते।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें