पेटीएम और भीम एप में अंतर, जानिए कौन है ज्यादा बेहतर

कैशलेस इकोनॉमी की दिशा में देश को आगे बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार ने डिजिटल पेमेंट के नए ऐप भीम (BHIM- भारत इंटरफेस फॉर मनी ) की शुरुआत की है। सरकार की तरफ से यह कदम नोटबंदी लागू होने के बाद पेटीएम कारोबार में हुए कई गुना इजाफे के बाद उठाया गया है।

भीम ऐप- यह आपके बैंक खाते से सीधे तौर पर जुड़ा रहता है
पेटीएम- ऐप में आप अपने बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर करते हैं

भीम- आपका ट्रांजैक्शन सीधे सेलर और बैंक खाते के बीच कराता है
पेटीएम- आपके बैंक खाते की जानकारी अपने पास पास रखता है और थर्ड पार्टी बनकर आपका ट्रांजैक्शन करता है