Jio phone Recharge plan: 91 रुपये के रिचार्ज पर मिलेगी पूरे महीने भर की वैलिडिटी, डाटा के साथ मिलेंगे कई दूसरे बेनिफिट्स

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 15 Dec 2021 01:08 PM IST
Jio phone recharge plan jio 91 rupees plan validity benefits data limit know all details about this
जियो फोन रिचार्ज प्लान - फोटो : Jio

    भारत में कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं। अक्सर ये कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई शानदार ऑफर्स और रिचार्ज प्लान्स लेकर आती रहती हैं। हालांकि बीते कुछ समय में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है, जिसका बुरा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के एक शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको 28 दिनों की वैलीडिटी के साथ इंटरनेट यूज के लिए डाटा भी मिलेगा। हालांकि जियो के इस रिचार्ज प्लान का लाभ जियो फोन के ग्राहक ही उठा सकते हैं। इस रिचार्ज को कराने पर आपको कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलेंगे। इसमें आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त में मिलेगा। अगर आप महीने भर के किसी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए काफी खास है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से -

    जियो फोन रिचार्ज प्लान
    जियो फोन रिचार्ज प्लान - फोटो : Pixabay

    जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 91 रुपये है। इसे खासतौर पर जियो फोन उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया गया है। इस प्लान को रिचार्ज कराने पर आपको 28 दिनों वैद्यता मिलेगी।

    जियो फोन रिचार्ज प्लान
    जियो फोन रिचार्ज प्लान - फोटो : Pixabay

    प्लान में इंटरनेट खपत के लिए रोजाना 100MB डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा एडिशनल में कंपनी की तरफ से आपको 200MB डाटा भी मिलेगा। ऐसे में कुल 3GB डाटा इस प्लान को रिचार्ज कराने पर मिलेगा।