PPF Account For Children: बच्चों के नाम पर पीपीएफ अकाउंट खुलवाने के हैं कई फायदे, ऐसे करें आवेदन

राजेश मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीराजेश मिश्रा
Fri, 10 Dec 2021 01:22 PM IST
how to open a ppf aacount for child
पीपीएफ अकाउंट कैसे है फायदेमंद  - फोटो : पीटीआई

    पब्लिक प्रोविडेंट फंड बचत के लिए बहुत ही अच्छी योजना है। इस स्कीम में पैसों की सुरक्षा और अच्छी ब्याज दर के साथ अच्छा मुनाफा भी मिलता है। इस योजना में निवेश की राशि और मिलने वाले ब्याज पर टैक्स की छूट भी दी गई है। अगर आप अपने बच्चे का भी पीपीएफ अकाउंट खुलवाना चाहते है अब ये आसानी के साथ खोला जा सकता है। किसी भी उम्र के बच्चे का पीपीएफ अकाउंट खोला जा सकता है। बच्चे के बड़े होने तक खाते में अभिभावक निवेश करेंगे। बच्चा 18 साल की आयु पूरी कर लेने के बाद खुद भी खाते में जमा कर सकता है। जब बच्चा खुद से बचत करके पैसे जमा करेगा तो वो पैसों की अहमियत भी समझेगा। इससे बच्चे के आने वाले भविष्य में पैसों की जरूरत को पूरा किया जा सकता है। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए पीपीएफ अकाउंट खोलना चाहते है तो,आइए जानते है इसके विषय बारे में.....

    पीपीएफ अकाउंट कैसे है फायदेमंद 
    पीपीएफ अकाउंट कैसे है फायदेमंद  - फोटो : istock

    पीपीएफ अकाउंट कैसे है फायदेमंद

    पीपीएफ में जो भी निवेश किया जाता है वो लंबे समय के लिए किया जाता है।इसमें निवेश करने की समय सीमा 15 साल की होती है।यदि अभिभावक बच्चे के शुरुआती समय में ही इस योजना को लेते है तो भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलता है।मान लीजिये की यदि बच्चा 3 वर्ष का है और बच्चे के नाम से 15 साल के लिए पीपीएफ अकाउंट खोला जाता है।अब जब बच्चा 3+15 =18 साल का होगा तब इस पीपीएफ पर बहुत अच्छा रिटर्न मिलेगा। जो इसके पढाई लिखाई, अन्य जरूरतों में काम आ सकता है।

    पीपीएफ अकाउंट कैसे है फायदेमंद 
    पीपीएफ अकाउंट कैसे है फायदेमंद  - फोटो : istock

    बढ़ सकती है पीपीएफ अकाउंट की समय सीमा

    इस स्कीम में सबसे अच्छी बात यह है की निवेशक इसकी समय सीमा को बढ़ा सकते हैं। अगर आपने पांच साल के लिए पीपीएफ अकाउंट खुलवाया है तो और आप इसकी समय सीमा को बढ़ाना चाहते है तो ऐसा हो सकता है। अब निवेशक चाहे तो बढ़ी हुई समय सीमा में निवेश करना जारी रख सकते है। अगर निवेश नहीं करना चाहते तो भी आप समय सीमा को बढ़ा सकते है।

    और पढ़ें...