लॉन्चिंग से पहले Xiaomi Redmi Note 7 Pro की पिक्चर्स लीक ! 28 फरवरी को हो सकता है लॉन्च

Xiaomi Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro की लॉन्चिंग को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग लग गया है। रेडमी नोट 7 की लॉन्चिंग 28 फरवरी को होनी है, वहीं रेडमी नोट नोट 7 प्रो की लॉन्चिंग चीन में इसी हफ्ते होनी है। वहीं प्रो की लॉन्चिंग से पहले ही तस्वीरें लीक हो गई हैं। प्रो में 48 मैगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर लगा होगा।

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक रेडमी नोट 7 प्रो की चीन में लॉन्च किया जाना है कि लेकिन वह भारत में रेडमी नोट 7 के साथ लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में खबरें अपुष्ट हैं। नोट 7 प्रो की कीमत 2000 चीनी युआन (21,000 रुपये) होगी। वहीं रेडमी नोट 7 की भारत में लॉन्चिंग 28 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में होगी। इसकी जानकारी खुद शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने दी है।

कंपनी ने रेडमी नोट 7 के लॉन्चिंग इवेंट में शामिल होने के लिए टिकट की बिक्री भी ऑनलाइन शुरू कर दी है, जिसकी कीमत 480 रुपये है। बता दें कि रेडमी नोट 7 को चीन में पिछले महीने लॉन्च किया गया है। वहीं रेडमी नोट 7 की कीमत 10 हजार के आसपास होगी। नोट 7 के 3 जीबी रैम / 32 जीबी स्टोरेज स्मार्टफोन की चीन में कीमत 999 युआन (10,390 रुपये), जबकि 4 जीबी रैम / 64 जीबी स्टोरेज फोन कीमत 1199 युआन (12,460 रुपये) और 6 जीबी रैम / 64 जीबी स्टोरेज फोन की कीमत 1399 युआन (14,540 रुपये) है।