शाओमी रेडमी नोट 5A हुआ लॉन्च, इसमें है 16MP का सेल्फी कैमरा

शाओमी ने चीन में अपने एक और दमदार स्मार्टफोन रेडमी नोट 5ए को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रेडमी नोट 5ए को दो मॉडल (स्टैंडर्ड और हाई एडिशन) में पेश किया गया है। पहला वेरियंट 2GB रैम+16GB स्टोरेज वाला, 3GB रैम+32GB स्टोरेज और तीसरा वर्जन 4GB रैम+64GB स्टोरेज वाला है। इन तीनों वेरियंट की बिक्री Mi.com और JD.com से आज से शुरू हो गई है।

शाओमी रेडमी नोट 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन
सबसे पहले आपको बता दें कि रेडमी नोट 5ए शैंपेन गोल्ड, रोज गोल्ड और प्लेटिनम सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में डुअल स्पीकर, USB Type-C पोर्ट, टॉप पर 3.5mm क का ऑडियो जैक और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। अगली स्लाइड में जानें फोन की स्पेसिफिकेशन।

रेडमी नोट 5ए एंड्रॉयड नूगट पर चलेगा और इसमें कंपनी का लेटेस्ट ओएस MIUI 9 है। फोन में दो सिम स्लॉड के साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। इशके अलावा फोन में 5.5 इंच की HD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है।