Xiaomi ने दिया आखिरी तोहफा, डुअल कैमरा वाला सबसे सस्ता फोन हुआ 1,500 रुपये तक सस्ता

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 11 Jan 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 6 price drop in India upto Rs 1,500, Know specifications
Redmi 6

    शाओमी ने नए साल के खास मौके पर अपने ग्राहकों से 5 तोहफे देने का वादा किया है। शाओमी भारत में अपने 5 साल पूरे कर रही है और इसी खास मौके पर कंपनी ने अपने कई सारे प्रोडक्ट्स पर छूट दे रही है। हाल ही में कंपनी ने एमआई ए2, रेडमी नोट 5 प्रो और रेडमी वाय2 की कीमतों में कटौती की है। इसके अलावा कंपनी ने स्मार्ट टीवी की कीमत में भी कमी है। वहीं अब शाओमी ने अपने स्मार्टफोन Redmi 6 की कीमत में 1,500 रुपये तक कटौती की है।

    Redmi 6
    Redmi 6

    Xiaomi रेडमी 6 की स्पेसिफिकेशन

    सबसे पहले आपको बता दें कि रेडमी 6 शाओमी का सबसे सस्ता डुअल रियर कैमरे वाला फोन है। फोन के फीचर्स की बात करें तो रेडमी 6 में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 बेस्ड MIUI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर, 3GB/4GB रैम और 256GB तक बढ़ाई जा सकने वाली स्टोरेज मिलेगी।

    redmi 6
    redmi 6

    इसके अलावा फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्स का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, 3000mAh की बैटरी और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें