ये रोबो मशीन मिनटों में धोकर करेगी आपके कपड़े प्रेस

वॉशिंग मशीन से कपड़े धुलने के बाद ना सिर्फ अब सूखकर निकलेंगे बल्कि प्रेस होकर भी निकलेंगे। जी हां, आपको यकीन नहीं हो रहा ना लेकिन ऐसी मशीन है जिससे कपड़े अब प्रेस होकर भी निकलेंगे।आपको सिर्फ कपड़े धुलने के लिए डालने हैं उसके बाद आप टेंशन फ्री हो जाइए। वॉशिंग मशीन आपके कपड़ों को धुलकर उन्हें प्रेस भी कर देगी।

फोल्डीमेट ने यह मशीन बनाई है। आप इसमें एक बार में 15 से 20 कपड़े डाल सकते हैं।

32 इंच लंबी और 28 इंच चौड़ी यह मशीन आसानी से आपके घर में कहीं भी फिट हो सकती है। इसमें आपको बटन दबाना होगा कि आपके कपड़े किस प्रकार के हैं।