4GB रैम के साथ स्वाइप एलीट मैक्स लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Mon, 19 Dec 2016 12:35 PM IST
swipe elite max with  4gb ram launched
Swipe Elite Max

    कैलिफोर्नियाई कंपनी स्वाइप ने एलीट सीरीज में एक और नया मोबाइल लॉन्च कर दिया है। एलीट मैक्स आपके बजट में 4जी के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

    Swipe Elite Max
    Swipe Elite Max

    स्वाइप एलीट मैक्स में 5.5 का फुल एचडी डिस्प्ले है। यह 1.5 GHz के ऑक्टा कोर क्वालकोप स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके अलावा इसमें ग्राफिक्स के लिए अलग से एड्रेनो 505 जीपीयू है।

    Swipe Elite Max
    Swipe Elite Max

    वहीं, रैम की बात की जाए तो इसमें मल्टीटास्किंग के लिए 4 जीबी रैम है। फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।