Samsung ने गैलेक्सी फोल्ड के 10 लाख यूनिट बिकने का दावा किया खारिज, दिया बड़ा बयान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 15 Dec 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Samsung rejected Galaxy Fold 10 million units sale claim know price specifications
Samsung Galaxy Fold - फोटो : amar ujala

    कोरियन कंपनी सैमसंग (Samsung) ने लेटेस्ट गैलेक्सी फोल्ड (Galaxy Fold) के 10 लाख से ज्यादा यूनिट की सेल की जानकारी को सिरे से खारिज कर दिया है। कंपनी का कहना है कि प्रेसिडेंट सोह्न यंग गैलेक्सी फोल्ड की बिक्री के रिकॉर्ड को लेकर थोड़े कंफ्यूज थे। वहीं, सैमसंग के प्रवक्ता ने कहा है कि अब तक गैलेक्सी फोल्ड की सेल 10 लाख का आकंड़ा पार नहीं कर पाई है। आपको बता दें कि अमेरिका की टेक्नोलॉजी साइट टेकक्रंच के इवेंट में कंपनी के प्रेसिडेंट सोह्न यंग ने गैलेक्सी फोल्ड के 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकने की बात कही थी।

    samsung galaxy fold
    samsung galaxy fold - फोटो : amar ujala

    इससे पहले भी सैमसंग ने लगाया था गलत अनुमान

    इससे पहले भी सैमसंग ने गैलेक्सी फोल्ड की पांच लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकने की गलत जानकारी साझा की थी। इसके बाद ही कई विशेषज्ञों ने दावा किया था कि गैलेक्सी फोल्ड के यूनिट्स चार से लेकर पांच लाख तक के बीच ही बिके थे। दूसरी तरफ हाल ही में कंपनी के एक कर्मचारी ने कहा था कि कंपनी नए साल में छह लाख यूनिट्स बेचेगी।

    samsung galaxy fold
    samsung galaxy fold - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy Fold की कीमत

    कंपनी ने इस फोन को भारत में 1,64,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ उतारा है। वहीं, यह फोन ग्राहकों के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट मिल सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें