रिव्यू: क्या वाकई एक शानदार स्मार्टवॉच है Samsung Galaxy Watch Active ?

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Tue, 06 Aug 2019 07:27 PM IST
Samsung Galaxy Watch Active review And Price in India
Samsung Galaxy Watch Active review - फोटो : amar ujala

    सैमसंग ने इसी साल जून में भारतीय बाजार में स्मार्टवॉच गैलेक्सी वॉच एक्टिव लॉन्च की थी। गैलेक्सी वॉच एक्टिव को पहली बार इसी साल फरवरी में अनपैक्ट इवेंट में ग्लोबली पेश किया गया था। गैलेक्सी वॉच एक्टिव में आपको एक्सरसाइज ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस ट्रैकिंग और हेल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्टवॉच के लिए Calm कंपनी से भी साझेदारी की है। इस स्मार्टवॉच में ब्लड प्रेशर मॉनिटर का भी सपोर्ट दिया गया है, जिसे आप माय बीपी एप के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव की भारतीय बाजार में कीमत 19,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच को हमने एक महीने तक इस्तेमाल किया है, आइए रिव्यू में जानते हैं आपको गैलेक्सी वॉच एक्टिव खरीदनी चाहिए या नहीं?

    Samsung Galaxy Watch Active review
    Samsung Galaxy Watch Active review - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy Watch Active की स्पेसिफिकेशन

    इसमें 360x360 पिक्सल रिजॉल्यूशन की 1.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें सुपर एमोलेड कलर डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन लगा है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें डुअल कोर एक्सिनॉज 9110 है, वहीं इसमें 230mAh की बैटरी है। इसके अलावा इसमें 768 एमबी रैम, 4 जीबी स्टोरेज और हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा वाटरप्रूफ के लिए इसे IP68 रेटिंग और 5ATM वाटर रेसिस्टेंट फीचर दिया है। साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और वाई-फाई का भी सपोर्ट है। इसमें एनएफसी का भी सपोर्ट है। इसमें बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है, जिसकी मदद से आप फोन को बिना छुए कॉल कर सकेंगे और मैसेज भेज सकेंगे। इस स्मार्ट वॉच का वजन सिर्फ 25 ग्राम है। इसमें सिलिकॉन का स्ट्रैप और पॉलिकॉर्बोनेट बॉडी दी गई है जो काफी मजबूत है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है, यानी आप इसे किसी वायरलेस चार्जिंग पैड की मदद से भी चार्ज कर सकते हैं। बॉक्स में वॉच और चार्जर के साथ आपको एक अतिरिक्त स्ट्रैप भी मिलता है।

    Samsung Galaxy Watch Active review
    Samsung Galaxy Watch Active review - फोटो : amar ujala

    Samsung Galaxy Watch Active की डिजाइन और डिस्प्ले

    सैमसंग गैलेक्सी वॉच एक्टिव आपको राउंड स्टाइल में मिलेगा। नेविगेशन और पॉवर बटन दाहिनी ओर दिए गए हैं। इनमें से एक बटन होम के लिए और दूसरा मीनू के लिए है। वहीं डिस्प्ले पर ऊपर से नीचे की ओर स्क्रॉल करके भी आप क्विक मीनू में जा सकते हैं, जिसमें आपको वाई-फाई, बैटरी जैसे विकल्प मिलेंगे। इसके स्टैप की खासियत यह है कि यह अंदर की तरफ से फिट होता है। डिस्प्ले की बात करें, तो सैमसंग के स्मार्टफोन की तरह ही गैलेक्सी वॉच एक्टिव की भी डिस्प्ले शानदार है। डिस्प्ले पर आसानी से कोई स्क्रैच नहीं आने वाला है। कलर कॉम्बिनेशन बढ़िया और तेज चमकदार धूप में कोई परेशानी नहीं होती है। सैमसंग की इस स्मार्टवॉच का वजन सिर्फ 25 ग्राम है। ऐसे में इसे इस्तेमाल करने पर यह भारी नहीं लगती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें