Redmi Note 8 Pro को खरीदने का शानदार मौका, मिलेंगे आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 13 Dec 2019 10:45 AM IST
Redmi Note 8 Pro Flash Sale Start Know Price Specifications Offers
redmi note 8 pro - फोटो : P2iLabs

    जो लोग इस समय अपने लिए बजट रेंज में स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि आज (13 दिसंबर 2019) से शाओमी के सबसे शानदार स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 प्रो (Redmi Note 8 Pro) की फ्लैश सेल 12 बजे से शुरू होने वाली है। लोग इस फोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन और आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकेंगे। साथ ही ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स को इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी और शानदार डिस्प्ले का सपोर्ट मिलेगा। तो आइए जानते हैं रेडमी नोट 8 पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

    Redmi Note 8 Pro
    Redmi Note 8 Pro - फोटो : TWITTER

    Redmi Note 8 Pro की कीमत

    रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से इस फोन की खरीदारी करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक इस फोन को नो कॉस्ट ईएमआई के ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

    Redmi Note 8 Pro
    Redmi Note 8 Pro - फोटो : TWITTER

    Redmi Note 8 Pro की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर है जिसे खासतौर पर गेमर्स के लिए बनाया गया है। इस फोन में 8 जीबी रैम मिलेगी और कूलिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...