Redmi Note 10 Sale: 60Hz रिफ्रेश रेट और 48MP कैमरे वाले सबसे सस्ते फोन की पहली सेल आज

इस महीने की शुरुआत में शाओमी ने अपनी Redmi Note 10 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था जो कि पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी नोट 9 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन है। Redmi Note 10 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max शामिल हैं। Redmi Note 10 सीरीज में सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 10 60Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला भारत का सबसे सस्ता फोन है। इनमें से Redmi Note 10 की आज पहली सेल है। आइए ऑफर्स और फीचर्स के बारे में जानते हैं...

Redmi Note 10 की कीमत
Redmi Note 10 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। यह फोन एक्वा ग्रीन, फ्रोस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। फोन को आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और एमआई के स्टोर से खरीदा जा सकता है। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 500 रुपये की छूट मिलेगी।

Redmi Note 10 की स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 10 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 मिलेगा। फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इसकी ब्राइटनेस 1100 निट्स है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Adreno 612 GPU है। इसमें 6GB तक LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।
- सुविधा: सरकार ने लॉन्च किया मेरा राशन एप, देश के किसी भी कोने से ले सकेंगे राशन
- ब्लूटूथ से फोन में फैलता है यह खास वायरस, कोरोना ट्रैक करने में करता है मदद
- चोरी या गुम हुए स्मार्टफोन को खोजने के तीन तरीके, मुसीबत में आ सकते हैं काम
- आईफोन 13 के साथ टच आईडी की हो सकती है वापसी, कोरोना के कारण कंपनी ले सकती है फैसला