Realme U1 vs Redmi note 6 Pro vs Oppo A7: देखें किसमें कितना है दम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 05 Dec 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
Realme U1 vs Redmi note 6 Pro vs Oppo A7: Which one is killer in all segment
Realme U1 vs Redmi note 6 Pro vs Oppo A7

    ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने भारतीय मोबाइल बाजार में बहुत ही कम समय अच्छी पकड़ बना ली है। रियलमी ने बुधवार को ही भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme U1 लांच किया है। रियलमी यू1 मीडियाटेक हीलियो P70 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। इस प्रोसेसर में फास्ट इमेज प्रोसेसिंग समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं। रियलमी यू1 का कड़ा मुकाबला शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो और Oppo A7 जैसे स्मार्टफोन से है। रियली यू1 की पहली सेल बुधवार यानि 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे अमेजॉन पर है। तो आइए देखते हैं इन तीनों फोन में से कौन सबसे बड़ा खिलाड़ी है।

    REALME U1
    REALME U1

    डिजाइन

    सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो रेडमी नोट 6 प्रो की पूरी बॉडी एल्यूमिनियम की है। वहीं रियलमी यू1 में मिरर फिनिश बॉडी दी गई है। इसके अलावा ओप्पो ए7 की बॉडी भी ग्लास बॉडी की फील देती है, हालांकि इन दोनों फोन की बॉडी पॉलीकार्बोनेट की है। इन तीनों फोन का वजन 167 ग्राम से लेकर 182 ग्राम के बीच है।

    Xiaomi Redmi Note 6 Pro
    Xiaomi Redmi Note 6 Pro

    डिस्प्ले

    तीनों फोन में एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। रियलमी यू1 में 6.3 इंच की, रेडमी नोट 6 प्रो में 6.26 इंच की और ओप्पो ए7 में 6.2 इंच की डिस्प्ले है। सभी फोन की डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। रेडमी नोट 6 प्रो में में जहां नॉच डिस्प्ले है, वहीं रियलमी यू1 में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें