Realme U1 vs Realme 2 Pro: कौन है असली खिलाड़ी, कीमत से लेकर कैमरा व प्रोसेसर तक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 05 Dec 2018 09:23 AM IST
Realme U1 vs Realme 2 Pro: All you need to know comparison of specifications, price
Realme U1 vs Realme 2 Pro:

    रियलमी ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन रियलमी यू1 लांच किया है जो कि मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। इससे पहले सितंबर में रियलमी ने रियलमी सी1 और रियलमी 2 प्रो को लांच किया था। अब कीमत के मामले में रियलमी 2 प्रो और रियलमी यू1 में कुछ ज्यादा अंतर नहीं है। रियलमी यू1 की बुधवार यानि 5 दिसंबर को पहली सेल है। Realme U1 की को आज दोपहर 12 बजे अमेजॉन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। तो अब सवाल यह है कि रियलमी 2 प्रो बेहतर है या फिर रियलमी यू1, आइए जानते हैं।

    realme 2 pro
    realme 2 pro

    कीमत और स्टोरेज

    सबसे पहले कीमत की बात करें तो रियलमी यू1 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,499 रुपये है। वहीं रियलमी 2 प्रो के 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,990 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 15,990 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 17,990 रुपये है।

    realme u1
    realme u1

    डिस्प्ले और डिजाइन

    दोनों फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले के टॉप पर 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगा। रियलमी यू1 में पॉलीकार्बोनेट (प्लास्टिक) की बॉडी और बैक में ग्लास फिनिश दिया गया है। वहीं रियलमी 2 प्रो की भी बॉडी प्लास्टिक की है। दोनों फोन की डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें