नोकिया 6, मोटो जी5 प्लस और रेडमी नोट 4, हर मायने में कौन है बेस्ट

आज के मोबाइल बाजार में एक से बढ़कर एक कंपनियां मोबाइल फोन लॉन्च कर रही हैं। कोई कैमरे दिखा रही है तो कोई बैटरी के दम पर फोन बेच रही हैं। ऐसे में यूजर्स कन्फ्यूज है कि आखिर कौन सा फोन उसके लिए बेस्ट होगा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नोकिया 6, मोटो जी5 प्लस और रेडमी नोट 4 में आपको कौन सा फोन खरीदना चाहिए।

Xiaomi रेडमी नोट 4
शाओमी रेडमी नोट 4 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में मार्केट में है। इस फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) की फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, हाइब्रिड सिम स्लॉट, एंड्रॉयड मार्शमैलो, 13 मेगापिक्सल का एफ/2.0 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ है और सेल्फी कैमरा 85 डिग्री वाइड एंगल वाला 5 मेगापिक्सल का है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 4100 एमएएच की बैटरी है। साथ ही इंटरनल स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वजन 165 ग्राम है।

Nokia 6
नोकिया 6 में 1.4 GHz का ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज है। वहीं 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भी है। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट है। ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट है। 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000mAh की बैटरी है। गूगल असिस्टेंट है।