भारत में लॉन्च हुए नोकिया 3, 5 और 6, जानें कीमत और बुकिंग की तारीख

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Jun 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
nokia 3, 5 and 6 launced in india, know price and specifications
Nokia Mobile

    एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नोकिया ने अपने तीनों एंड्रॉयड फोन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि बर्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में पहली बार इन फोन को नोकिया 3310 के साथ लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी ने बताया कि भारत में बिकने वाले नोकिया के सभी फोन मेड इन इंडिया होंगे।

    Nokia 3
    Nokia 3

    नोकिया 3 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें मीडियाटेक का क्वॉडकोर प्रोसेसर है, 8 मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरा, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 2650mAh की बैटरी है। फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम है। नोकिया 3 की सेल 16 जून से शुरू होगी। फोन की बिक्री ऑफलाइन रिटेल स्टोर से होगी। फोन की कीमत 9,499 रुपये है।

    Nokia 5
    Nokia 5

    नोकिया 5 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3000mAh की बैटरी है। नोकिया 5 की प्री-बुकिंग 7 जुलाई से शुरू होगी। फोन की कीमत 12,899 रुपये है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें