क्या सच में Jio Phone में आने वाला है hotspot? यहां जानें सबकुछ

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 08 Jan 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Jio Phone hotspot update: All you need to know
Jio Phone hotspot update

    रिलायंस जियो के जियो फोन में हॉटस्पॉट की मांग फोन के लांचिंग के समय से ही है। पिछले साल भी जब जियो ने जियो फोन 2 लांच किया तो लोगों को उम्मीद थी कि इस फोन में हॉटस्पॉट मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, हालांकि ग्राहकों ने अभी तक जियो फोन में वाई-फाई हॉटस्पॉट आने की उम्मीद छोड़ी नहीं है। अब एक खबर वायरल हो रही है कि जियो फोन में हॉटस्पॉट आने वाला है और इसकी टेस्टिंग हो रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

    Jio Phone hotspot update
    Jio Phone hotspot update - फोटो : 91mobiles.com

    दरसअल यह सच है कि कंपनी जियो फोन में हॉटस्पॉट की टेस्टिंग कर रही है, क्योंकि इस बात की पुष्टि 91मोबाइल्स की रिपोर्ट से होती है। इस वेबसाइट ने जियो फोन में हॉटस्पॉट फीचर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। 91मोबाइल्स नाम की वेबसाइट ने इसका वीडियो भी बनाया है।

    Jio Giga Fiber
    Jio Giga Fiber

    दरअसल कंपनी जियो फोन में हॉटस्पॉट की टेस्टिंग कर रही है लेकिन अभी यह आधिकारिक नहीं है, क्योंकि इसमें टेस्टिंग के दौरान कई तरह की दिक्कतें आती हैं। वैसे जियो के इस कदम से साफ है कि कंपनी जियो फोन में लोगों की रूची को देखते हुए हॉटस्पॉट देने की कोशिश कर रही है। अगली स्लाइड में जानें अपने जियो फोन में कैसे चेक करें हॉटस्पॉट।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें