Huawei P30 Pro Camera Review: फोटोग्राफी के हर पैमाने पर खरा उतरता एक सुपर कैमरा फोन

Gaurav Pandey
गौरव पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाGaurav Pandey
Mon, 03 Jun 2019 05:54 PM IST
Huawei P30 Pro Camera Review: Really an awesome Super Camera Phone
Huawei P30 Pro - फोटो : Amar Ujala

    Huawei ने एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च कर मोबाइल जगत में हलचल सी मचाने का काम किया है। कंपनी का फोन HUAWEI P30 Pro भी हलचल मचाने वाला फोन ही है। Huawei P30 Pro कैमरे के मामले में वाकई कंपनी के दावे पर खरा उतरता है। इसे अगर सुपर कैमरा फोन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। फोन में मौजूद लाइका क्वाड कैमरा गजब की परर्मेंस देता है। हमने फोन का कैमरा रिव्यू किया और हम आपको दिखाएंगे इस फोन से ली गईं कुछ तस्वीरें, लेकिन उससे पहले जान लेते हैं इस फोन के कैमरे के बारे में।

    Huawei P30 Pro Camera Review: फोटोग्राफी के हर पैमाने पर खरा उतरता एक सुपर कैमरा फोन

    इसमें प्राइमरी कैमरा 40 मेगापिक्सल का है। 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।

    सुबह के वक्त यह तस्वीर 40x जूम पर ली गई। तस्वीर का ISO 50 और अपर्चर F3.4 है।

    हुवावे पी30 का कैमरा स्पेसिफिकेशन

    Huwawei P30 Pro में आपको क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें प्राइमरी कैमरा 40 मेगापिक्सल का है। 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। इसके साथ इसमें 1/1.7 इंच हुवावे सुपर स्पेक्ट्रम सेंसर दिया हुआ है, इसका अपर्चर एफ/1.6 है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/3.4 है। फोन में दिया गया चौथा कैमरा टाइम ऑफ फ्लाइट (TOF) कैमरा है। यह फोन डुअल ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सिस्टम से लैस है। इसमें आपको कलर टेम्परेचर और फ्लिकर सेंसर भी मिलता है। सेल्फी के लिए Huawei P30 Pro में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

    Huawei P30 Pro Camera Review: फोटोग्राफी के हर पैमाने पर खरा उतरता एक सुपर कैमरा फोन

    इसके साथ इसमें 1/1.7 इंच हुवावे सुपर स्पेक्ट्रम सेंसर दिया हुआ है, इसका अपर्चर एफ/1.6 है।

    20x जूम पर ली गई इस तस्वीर का ISO 50 और अपर्चर F3.4 है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें