iPhone को टक्कर दे सकते हैं हुवावे के ये दो फोन

कई बार आपके दिमाग में सवाल आया होगा कि काश कोई ऐसा फोन भी आता जो आईफोन के बराबर होता। तो अब आपकी यह ख्वाहीश पूरी होने वाली है। चाईनीज कंपनी हुवावे ने अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन P10 और P10 प्लस को आईफोन के टक्कर में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च कर दिया है।

इन दोनों फोन में बेहतर कैमरा देने के लिए कंपनी ने लाइका के साथ साझेदारी की है। दोनों फोन में लाइका ब्रांड के डुअल रियर कैमरे हैं। फोन को आठ रंगों में पेश किया गया है जिनमें ग्रीनरी, डेजलिंग ब्लू, प्रेस्टीज गोल्ड, डेजलिंग गोल्ड, रोज गोल्ड, मिस्टिक सिल्वर, क्रिमिक व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक शामिल हैं। हुवावे के इन फोन के कैमरे में पोर्ट्रेट मोड दिया गया है जो पहले आईफोन में ही था।

हुवावे P10
इसमें 5.1 इंच की फुल एचडी की डिस्पले है जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। फोन में 20 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। इनमें 20 मेगापिक्सल वाले कैमरे सेंसर मोनोक्रोम और 12 मेगापिक्सल के सेंसर आरजीबी डिटेल लेते हैं। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। प्रोसेसर ऑक्टाकोर किरिन 960 है। रैम, 4जीबी, स्टोरेज 64जीबी जिसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। बैटरी 3,200mAh की है। नेटवर्क 4G LTE है। पी10 एंड्रॉयड नूगट पर काम करेगा।