FINGERS Sugar-n-Spice Review: कलरफुल इयरकप वाला एक बढ़िया हेडफोन, लेकिन कीमत ज्यादा

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Sat, 31 Aug 2019 04:54 PM IST
FINGERS Sugar n Spice Review Hindi
FINGERS Sugar n Spice Review Hindi - फोटो : amar ujala

    कुछ दिन पहले ही Fingers नाम की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने भारतीय ब्लूटूथ हेडफोन बाजार में एक नया प्रयोग करते हुए Sugar n Spice नाम से ब्लूटूथ हेडफोन पेश किया है। फिंगर्स के इस हेडफोन की चर्चा इसकी डिजाइन को लेकर है, क्योंकि यह बाजार का पहला ऐसा हेडफोन है जिसके लेफ्ट और राइट कप अलग-अलग रंगों के हैं। इस हेडफोन के कलर और डिजाइन को लेकर काफी काम किया गया है और यूजर्स को एक नया टेस्ट देने की कोशिश हुई है तो आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा यह फिंगर्स का सुगर एन स्पाइस ब्लूटूथ हेडफोन

    FINGERS Sugar-n-Spice की स्पेसिफिकेशन और डिजाइन

    FINGERS Sugar n Spice Review Hindi
    FINGERS Sugar n Spice Review Hindi - फोटो : amar ujala

    इसमें ब्लूटूथ वी4.2 है और इसका वजन 200 ग्राम है। कंपनी ने इसकी बैटरी की एमएएच के बारे में जानकारी नहीं दी है, हालंकि कंपनी ने इसकी चार्जिंग को लेकर 1.5 घंटे और प्लेबैक को लेकर 15 घंटे का दावा है। FINGERS Sugar-n-Spice में ब्लूटूथ के साथ-साथ एफ रेडियो और मेमोरी कार्ड का भी सपोर्ट है। इसमें ऑक्स केबल का भी सपोर्ट है तो आप इसे डायरेक्ट फोन में दिए गए 3.5 एमएम के हेडफोन जैक से ऑक्स केबल की मदद से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    FINGERS Sugar-n-Spice Review: कलरफुल इयरकप वाला एक बढ़िया हेडफोन, लेकिन कीमत ज्यादा

    कंपनी ने बॉक्स में चार्जिंग केबल के साथ ऑक्स केबल भी दे रही है। इसमें कुल पांच बटन दिए गए हैं जिनमें पॉवर, वॉल्यूम अप+रिवर्स, वॉल्यूम डाउन+फॉरवर्ड, पॉज/प्ले+कॉलिंग, एफएम शामिल हैं। ये सभी बटन बायीं ओर दिए गए हैं। इसमें माइक्रोफोन का भी सपोर्ट है। ऐसे में आप इसके जरिए फोन पर बात कर सकते हैं। इसकी कीमत 2,199 रुपये है।

    FINGERS Sugar-n-Spice Review: कलरफुल इयरकप वाला एक बढ़िया हेडफोन, लेकिन कीमत ज्यादा

    डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इसके साथ अलग-अलग रंगों को इयर कप देकर एक नया प्रयोग किया है। इस हेडफोन की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। इस्तेमाल करने में इसे लेकर कोई परेशानी नहीं होती है और यह ना ही इसकी वजह से कान में दर्द होता है। यह हेडफोन फोल्डेबल है तो आप इसे आसानी से मोड़कर बैग में रखकर ट्रैवल कर सकते हैं। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है। इसके इयरकप को भी एडजस्टेबल बनाया गया है। ऐसे में इसकी फिटिंग अच्छी है।

    FINGERS Sugar-n-Spice की ऑडियो क्वालिटी

    FINGERS Sugar n Spice Review Hindi
    FINGERS Sugar n Spice Review Hindi - फोटो : amar ujala

    फिंगर्स के इस हेडफोन को हमने ब्लूटूथ मोड, ऑक्स केबल मोड, मेमोरी कार्ड मोड और एमएम रेडियो तीनों मोड्स में इस्तेमाल किया। यह हेडफोन एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। एक चीज जो ध्यान देने वाली है और वह यह है कि इसमें दिया गया एमएम मोड किसी काम का नहीं है, क्योंकि एमएम मोड में आप एफएम रेडियो नहीं सुन सकते।

    FINGERS Sugar-n-Spice Review: कलरफुल इयरकप वाला एक बढ़िया हेडफोन, लेकिन कीमत ज्यादा

    एफएम रेडियो के लिए इस हेडफोन को फ्रिक्वेंसी नहीं मिल पाती है। हालांकि इसके लिए कंपनी जिम्मेदार नहीं है। जिन इलाकों में एफएम रेडियो की फ्रिकवेंसी मजबूत है, वहां के लिए यह परफेक्ट है। ऑडियो क्वालिटी अच्छी है। ब्लूटूथ मोड, ऑक्स केबल मोड, मेमोरी कार्ड मोड में ऑडियो को लेकर कोई शिकायत नहीं है, हालांकि इसमें बेस ज्यादा नहीं है लेकिन जितना है वह परफेक्ट है। यदि गाने की क्वालिटी अच्छी है तो आपको आटउपुट भी अच्छा ही मिलेगा।

    FINGERS Sugar-n-Spice की कनेक्टिविटी और बैटरी लाइफ

    FINGERS Sugar n Spice Review Hindi
    FINGERS Sugar n Spice Review Hindi - फोटो : amar ujala

    इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने में 2 घंटे का वक्त लगता है। अब बैटरी बैकअप की बात करें तो यदि आप लगातार गाना सुनते हैं और वॉल्यूम 50 से ऊपर रखते हैं तो आपको 6 घंटे का बैकअप मिलेगा, वहीं यदि जेनरल इस्तेमाल में 7-8 घंटे तक का बैकअप मिल जाएगा। जहां तक कनेक्टिविटी का सवाल है तो इसकी मदद से आप आईफोन और एंड्रॉयड दोनों फोन पर बात कर सकते हैं, हालांकि एंड्रॉयड पर तो आसानी से बातचीत होती है लेकिन आईफोन के साथ बात करने में यह परफेक्ट नहीं है। तो कुल मिलाकर कह सकते हैं नई डिजाइन और कलर के साथ यह एक बढ़िया हेडफोन है लेकिन कीमत जरूर ज्यादा है

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें