Coolpad की भारत में शानदार वापसी, लांच किए तीन सस्ते स्मार्टफोन

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Coolpad ने भारत में एक लंबे समय के बाद वापसी करते हुए तीन नए स्मार्टफोन लांच किए हैं। इनमें कूलपैड Mega 5, Mega 5M और Mega 5C शामिल हैं। खास बात यह इनमें से जो सबसे महंगा स्मार्टफोन है उसकी कीमत 6,999 रुपये है। तो आइए जानते हैं इन सभी फोन की खासियतों और कीमत के बारे में।

कूलपैड Mega 5, Mega 5M और Mega 5C की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो कूलपैड मेगा 5 की कीमत 6,999 रुपये, कूलपैड मेगा 5सी की कीमत 4,499 रुपये और कूलपैड मेगा 5एम की कीमत 3,999 रुपये है। ये सभी फोन ब्लू, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरियंट में मिलेंगे और इनकी बिक्री ऑफलाइन स्टोर से होगी।

Coolpad Mega 5 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 5.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में 1.5GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6739 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 0.3 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, हेडफोन जैक और ब्लूटूथ मिलेगा।
- Infinix Note 5 Stylus रिव्यू: 15,999 रुपये में गैलेक्सी नोट 9 को टक्कर देने की कोशिश लेकिन कहां तक
- ऑनलाइन मोबाइल खरीदने पर क्यों मिलती है साबुन की टिकिया, ऐसे होता है पूरा खेल
- फेसबुक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, निजी डाटा चोरी करने का आरोप
- Xiaomi के इन लोकप्रिय स्मार्टफोन को नहीं मिलेगा एंड्रॉयड पाई 9.0 का अपडेट, कंपनी ने कही ये बात