Best Tablets Under 30000: नया टैबलेट लेने का है प्लान? 30 हजार से कम में यह हैं बेस्ट आप्शंस; देखें सूची

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Fri, 31 Jul 2026 09:36 AM IST
सार

Affordable tablet

:क्या आप ऐसा टैबलेट लेने का सोच रहे हैं, जो पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास और एंटरटेनमेंट, आपकी सभी जरुरतों को पूरा कर सके? तो यहां जानिए 30 हजार से कम में टॉप पांच टैबलेट्स के बारे में।

Best tablets students under ₹30,000, Check out top picks
30,000 रुपये से कम कीमत वाले बेहतरीन टैबलेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एआई जनरेटेड

    Best Android tablet:

    आज के समय में लोग टैबलेट का इस्तेमाल सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए ही नहीं करते, बल्कि ऑनलाइन क्लास, नोट्स बनाना, प्रोजेक्ट तैयार करना और वीडियो कॉल जैसी जरूरतों के लिए स्टूडेंट्स तेजी से टैबलेट की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि, RAM और स्टोरेज की बढ़ती कीमतों की वजह से अच्छा टैबलेट चुनना पहले से मुश्किल हो गया है। अगर आपका बजट 30 हजार तक है, तो बाजार में कई ऐसे विकल्प मौजूद हैं, जो पढ़ाई और मनोरंजन दोनों के लिए बेहतरीन साबित हो सकते हैं।

    30 हजार से कम में स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट टैबलेट्स

    शाओमी पैड 7
    शाओमी पैड 7 - फोटो : mi.com

    1. शाओमी पैड 7

    शाओमी पैड 7 में स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोज के इस्तेमाल और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा प्रदर्शन करता है।इसमें 14.6 इंच का 3.2K डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। टैबलेट में 10,000mAh बैटरी और 120W HyperCharge सपोर्ट दिया गया है, जो इसे केवल 36 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। इसके अलावा, यह स्टाइलस और कीबोर्ड को भी सपोर्ट करता है।

    लेनोवो टैब प्लस
    लेनोवो टैब प्लस - फोटो : lenovo

    2. लेनोवो टैब प्लस

    ऑनलाइन क्लास करना हो, वीडियो कॉल पर घंटो बातें सभी के लिए लेनोवो टैब प्लस एक बेहतरीन विकल्प है।इसमें 11.5 इंच का 2K डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। टैबलेट में आठ JBL-ट्यून स्पीकर्स दिए गए हैं, जो शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देते हैं। इसके साथ मिलने वाला बिल्ट-इन किकस्टैंड वीडियो देखने और ऑनलाइन मीटिंग्स के दौरान काफी काम आता है।