Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 भारत में हुए लांच

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 11 Dec 2018 03:41 PM IST
Asus ZenFone Max Pro M2, ZenFone Max M2 launched in India, Know price and specifications
Asus ZenFone Max Pro M2, ZenFone Max M2

    आसुस ने भारत में दो नए स्मार्टफोन Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 लांच कर दिए हैं। दोनों फोन की लांचिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। इन दोनों फोन को पिछले सप्ताह रूस में लांच किया गया था। दोनों स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले के साथ-साथ डुअल रियर कैमरा भी दिया गया है।

    Asus ZenFone Max Pro m2
    Asus ZenFone Max Pro m2

    आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 और जेनफोन मैक्स एम2 की कीमत

    कीमत की बात करें तो Asus ZenFone Max Pro M2 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन ब्लू और टाइटेनियम कलर वेरियंट में मिलेगा और इसकी बिक्री 18 दिसंबर से होगी। वहीं Asus ZenFone Max M2 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन ब्लू और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। इसकी बिक्री 20 दिसंबर से होगी। दोनों फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    Asus ZenFone Max Pro m2
    Asus ZenFone Max Pro m2

    Asus ZenFone Max Pro M2 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 है। फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन की स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें