Jio के जवाब में Airtel का बड़ा दांव, 1,399 रु. में मिलेगा 4G स्मार्टफोन

रिलायंस जियो के 1,500 रुपये वाले फोन की टक्कर में एयरटेल ने अबतक का सबसे बड़ा दांव खेल दिया है। एयरटेल ने 1,399 रुपये इफेक्टिव प्राइस पर स्मार्टफोन लाने की घोषणा की है। फोन दिवाली से पहले बाजार में आ जाएगा।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अपने इस ऑफर के तहत Karbonn A40 Indian फोन ग्राहकों दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी ने कार्बन से पार्टनरशिप की है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक मौजूदा समय में Karbonn A40 Indian की कीमत 3499 रुपये है, लेकिन इस फोन को 1,399 रुपये की इफेक्टिव प्राइस पर बेचा जाएगा। यह फोन पूरी तरह से टचस्क्रीन है और इसमें डुअल सिम 4जी सपोर्ट दिया गया है।