Acer H Series 43UHD TV Review: 30 हजार की रेंज में बेस्ट साउंड एक्सपेरियंस वाला टीवी

प्रमुख लैपटॉप ब्रांड Acer ने भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में कुछ दिन पहले ही अपनी नई टीवी सीरीज H और S-Series को लॉन्च की है। Acer स्मार्ट टीवी को भारतीय कंपनी Indkal टेक्नोलॉजी की साझेदारी से टीवी पेश किया गया है। Acer की नई टीवी सीरीज में डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। Acer ने कई स्क्रीन साइज 32 इंच (एचडी), 43 इंच (अल्ट्रा एचडी), 50 इंच (अल्ट्रा एचडी), 55 इंच (अल्ट्रा एचडी) और 65 इंच की अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है। Acer स्मार्ट टीवी को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। 43 इंच UHD टीवी को 29,999 रुपये, 50 इंच UHD टीवी को 34,999 रुपये, 55 इंच UHD टीवी को 39,999 रुपये और 65 इंच UHD टीवी को 64,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इनमें से 43 इंच वाले मॉडल को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। टीवी के साथ 3 साल की वारंटी भी मिल रही है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

Acer 43UHD Smart TV Review: डिजाइन
Acer 43UHD की डिजाइन फ्रेम लेस है। टीवी के साथ बॉक्स में रिमोट, बैटरी, मेटल स्टैंड मिलता है, हालांकि वॉल माउंट आपको अलग से खरीदना होगा। स्टैंड के साथ ग्रिपिंग अच्छी है तो यदि आप टीवी को स्टैंड के जरिए भी इस्तेमाल करते हैं तो यह टेबल से फिसलेगा नहीं।

टीवी में डिटैचेबल पावर केबल मिलता है यानी पावर केबल को टीवी से अलग भी सकते हैं। टीवी की बॉडी प्लास्टिक की है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2.1 x 3 (HDMI 1 supports eARC), USB 2.0x1, 3.0x1, AV 1 जैसे ऑप्शन मिलते हैं। टीवी के साथ डुअल बैंड वाई-फाई ( Wifi 2.4GHz + 5GHz) मिलता है।


Acer 43UHD Smart TV Review: डिस्प्ले
अब बात डिस्प्ले की करें तो हमारे पास 43 इंच वाला मॉडल है। इसके साथ 3840x2160 रिजॉल्यूशन मिलता है यानी अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन है। टीवी के साथ 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है और ब्राउटनेस 350 निट्स है जो कि 500 निट्स हो सकती थी। डिस्प्ले के साथ HDR10+HLG और वाइड Gamut+ का सपोर्ट है। साथ ही आपको डॉल्बी विजन भी मिलता है और डिजिटल न्वाइज रिडक्शन भी है। इसके साथ MEMC और ब्लू लाइट फिल्टर भी मिलता है।

MEMC के कारण मोशन वाले कंटेंट जैसे स्पोर्ट आदि भी बेस्ट व्यू में दिखते हैं। टीवी का व्यूइंग एंगल और ब्लैक कलर हमें पसंद आया। डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन शायद यह 60Hz है। रिव्यू के दौरान Acer 43UHD पर हमने अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी+हॉटस्टार, जी5 जैसे एप् को इस्तेमाल किया। पिक्चर क्वॉलिटी को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं है।