भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं ये 6 दमदार स्मार्टफोन

अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की है, क्योंकि इसमें हम हमको भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाले 6 स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से स्मार्टफोन शामिल हैं।

Mi6
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शाओमी एमआई6 का है। यह फोन इसी साल मई में चीन में लॉन्च हो चुका है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन इसी महीने भारत में लॉन्च हो सकता है। इस फोन में क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6GB रैम, 5.15 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट, 64GB/128GB की स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एमआई 6 में 3350mAh की बैटरी है।

Moto E4 Plus
मोटो ई4 की भारत में बिक्री के बाद लेनोवो अपना नया मोटो ई4 प्लस भारत में 12 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। बता दें कि मोटो ई4 की भारत में 8,999 रुपये में बिक रहा है लेकिन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर मोटो ई4 के लॉन्च और कीमत की जानकारी नहीं दी है। मोटो ई4 प्लस में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.1 नूगट, 1.4GHz का क्वॉडकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 427 प्रोसेसर, 2GB रैम, 16GB/32GB की स्टोरेज, एलईडी लाइट के साथ 13MP का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।