श्रीनगर में आतंकियों ने मोबाइल टावर को बनाया निशाना
श्रीनगर में एक बार फिर से आतंकियों ने मोबाइल टावर को निशाना बनाया है। उत्तरी कश्मीर के बाद लश्कर-ए-इस्लामी आतंकी संगठन ने पूरी कश्मीर में मोबाइल सेवाएं बंद करने का फरमान जारी करते हुए सभी मोबाइल सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों को सेवाएं बंद करने के लिए कहा है।
(फोटो - मोबाइल टावर पर हमले के बाद मौका मुआयना करती पुलिस )
श्रीनगर में आतंकियों ने मोबाइल टावर को बनाया निशाना
वहीं राज्य के पुलिस प्रमुख ने जल्द से जल्द इस मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लामी ने एक स्थानीय एजेंसी को अपना नया बयान जारी किया है, इसमें उसने कश्मीर घाटी में मोबाइल सेवाएं प्रदान करने वाली सभी कंपनियों को जल्द अपनी सेवाएं बंद करने की चेतावनी जारी की है।
(फोटो - मोबाइल टावर पर हमले के बाद मौका मुआयना करती पुलिस )
श्रीनगर में आतंकियों ने मोबाइल टावर को बनाया निशाना
जारी बयान में यह भी कहा है कि मोबाइल सेवाओं के चलते उनके बड़े आतंकी कमांडर मारे जा चुके हैं। इसलिए सभी सेवाओं को बंद किया जाए। जो ऐसा नहीं करेगा, उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। सोपोर और पट्टन में हुए आतंकी हमलों के बाद उत्तरी कश्मीर के अधिकतर इलाकों में मोबाइल सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हैं।
(फोटो - मोबाइल टावर पर हमले के बाद मौका मुआयना करती पुलिस )
श्रीनगर में आतंकियों ने मोबाइल टावर को बनाया निशाना
इससे लोग परेशानी में हैं। इतना ही नहीं, करीब 50 से अधिक टावर ठप पड़े हैं। कई लोगों का रोजगार भी छिन गया है। उत्तरी कश्मीर के बाद अब दक्षिणी कश्मीर के भी कई इलाकों में मोबाइल सेवाएं प्रभावित होना शुरू हो गई हैं।
(फोटो - मोबाइल टावर पर हमले के बाद मौका मुआयना करती पुलिस )
श्रीनगर में आतंकियों ने मोबाइल टावर को बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार कई मोबाइल टावर बंद कर दिए गए हैं। कई दुकानदारों ने रिचार्ज की सुविधाएं देना भी बंद कर दिया है। पुलवामा के एक व्यक्ति के अनुसार सोपोर में हुए हमलों के बाद उसने टावर बंद कर दिया है। उसके अनुसार उसकी घर गृहस्थी इसी पर निर्भर थी। उसने का कहा कि सरकार को कुछ सोचना चाहिए।
(फोटो - मोबाइल टावर पर हमले के बाद मौका मुआयना करती पुलिस )