फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: 20 हजार कोरोना चैंपियंस से की गई खास अपील, ऐसे बचा सकते हैं दूसरों की जान

Tue, 22 Dec 2020 05:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Dec 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
CMO appeals to Corona Champions for donate plasma
Plasma Therapy - फोटो : पेक्सेल्स

अगर आप कोरोना चैंपियंस हैं तो प्लाज्मा दान करके दूसरों की जान बचा सकते हैं। कोरोना से लड़कर स्वस्थ हो चुका कोई भी व्यक्ति प्लाजा का दान कर सकता है, बशर्ते उसे स्वस्थ हुए कम से कम 28 दिन की अवधि बीत चुकी हो। अगर कोई अन्य बीमारी भी है तब भी प्लाज्मा का दान किया जा सकता है। सीएमओ ने डॉ. श्रीकांत तिवारी ने जिले के करीब बीस हजार कोरोना चैंपियंस से यह अपील की है।

CMO appeals to Corona Champions for donate plasma
प्लाज्मा थेरेपी। (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना काल में फिलहाल 21000 से ज्यादा लोग कोरोना से बीमार हुए। इलाज के बाद 20000 से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं। कोविड के क्रिटिकल मामलों में अगर प्लाज्मा समय से मिल जाए तो जान बचाना आसान होगा और मृत्यु दर को अत्यधिक कम किया जा सकता है। विभागीय स्तर से कोरोना चैंपियंस को इसके लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

 

CMO appeals to Corona Champions for donate plasma
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में होती है आसानी
कोरोना चैंपियंस के शरीर में 28 दिनों में प्रतिरोध क्षमता विकसित हो जाती है। ऐसे में अगर उनके प्लाज्मा को मरीज के शरीर में इस्तेमाल कर इलाज किया जाए तो वह भी आसानी से ठीक हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CMO appeals to Corona Champions for donate plasma
प्लाज्मा थेरैपी - फोटो : social media

मेडिकल कॉलेज से हो रही प्लाज्मा की मांग
सीएमओ ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कालेज से उनके पास प्लाज्मा के लिए मांग भी आ रही है। कोरोना चैंपियंस इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। जो लोग प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं, वह अपना विवरण कार्यालय में दर्ज करवा दें। जब भी आवश्यकता होगी उन्हें संपर्क कर बुलाया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed