{"_id":"6a8dbb949180df27840f7bcc","slug":"brother-murdered-two-sisters-before-raksha-bandhan-in-roorkee-incident-sends-shockwaves-through-area-2026-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन से पहले हैवान बना भाई: दो बहनों को सुला दिया मौत की नींद; पहले बड़ी फिर छोटी को मारी गोली, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन से पहले हैवान बना भाई: दो बहनों को सुला दिया मौत की नींद; पहले बड़ी फिर छोटी को मारी गोली, तस्वीरें
Roorkee Crime News: रुड़की में भाई ने एक ही शहर में अलग-अलग स्थानों पर रह रही अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने दूसरी बहन के पति को भी गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
रुड़की में हत्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रक्षाबंधन से ठीक पहले रुड़की में भाई-बहन के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। बहनें जहां भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी कर रही थीं, वहीं भाई ने ही दोनों बहनों को गोलियों से भून दिया। त्योहार की तैयारी कर रहे परिवार में इस वारदात के बाद मातम पसर गया। वहीं, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
2 of 5
रुड़की में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनाक्रम के अनुसार, मंगलवार शाम आरोपी भाई पहले प्रीत विहार में रह रही संगीता उर्फ शकुंतला (50) के यहां पहुंचा। करीब 7:20 बजे वह घर से कुछ दूरी पर सेक्टर रोड पर ई-रिक्शा से जा रही थी। इसी दौरान उसके भाई ने उस पर गोली चला दी।
3 of 5
रुड़की में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी करीब दो किलोमीटर दूर करीब 20 मिनट के अंतराल पर सुभाषनगर पहुंचा, जहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थी। आरोपी के पहुंचने पर जैसे ही पुष्पा ने दरवाजा खोला, उसने उस पर भी गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए तो आरोपी ने उन्हें भी कंधे में गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रुड़की में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बहनों को सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल संदीप का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ रुड़की ओसीन जोशी और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने भी घटनास्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
5 of 5
रुड़की में हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भाई द्वारा दोनों बहनों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है जबकि एक व्यक्ति घायल है। वारदात के कारणों की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।