बिग बॉस के घर में सपना चौधरी ने एंट्री ले ली है। लेकिन एंट्री से पहले शो के होस्ट सलमान खान ने उनसे एक सवाल पूछ लिया...
दरअसल, बिग बॉस का सीजन 11 शुरू हो चुका है। घर में एंट्री लेने वालों में हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी भी है। एंट्री से पहले सपना ने सलमान खान के साथ डांस भी किया।
डांस के बाद सलमान खान ने सपना चौधरी से कुछ सवाल किये। सलमान ने सपना चौधरी से उनके जहर खाने की बात भी पूछी। तब सपना ने कहा कि उन्होने जहर खा लिया था, भगवान की कृपा से उनकी जान बच गई। उन्होने कहा कि इस प्रकरण के बाद बहुत कुछ सीखा।
सुसाइड की कोशिश कर चुकी है
बता दें कि रागिनी विवाद के चलते सपना चौधरी सुसाइड की कोशिश कर चुकी हैं, आईसीयू तक पहुंच गई थी। लेकिन उनके चाहने वालों की दुआओं ने उन्हें बचा लिया। इस किस्से के बाद वे सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गई कि आज वे बिग बॉस की कंटेस्टेंट हैं।
12 साल की उम्र से परिवार का पेट पाल रही
हरियाणवी सिंगर डांसर सपना चौधरी 12 साल की उम्र से सिंगिंग डांसिंग के करियर में हैं। 12 साल की उम्र में सपना ने अपने पिता को खो दिया था, तब से परिवार की जिम्मेदारी इनके सिर पर आ गई और फिर अपने दम पर ही उन्होंने परिवार को पाला, बड़ी बहन की शादी की।