महंगाई के इस दौर में हर कोई अपनी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाता है। ऐसे में बैंकों की क्रेडिट कार्ड की सुविधा लोगों को पसंद आ रही है। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोगों को आसानी से बैंक या वित्तीय संस्थानों से क्रेडिट मिल जाता है।
क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है दिक्कत
खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
अगर आप कोई क्रेडिट कार्ड लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हैकर्स क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के बैंक खातों पर आंखे गड़ाए बैठे हैं। अतीत में ऐसे बहुत से मामले सामने आए हैं जहां क्रेडिट कार्ड को हैक कर लिया जाता है और फिर लोगों के बैंक खाते खाली हो जाते हैं। ऐसे में आपको और भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
लेनदेन पर रखें नजर
क्रेडिट कार्ड यूजर को स्टेटमेंट और लेनदेन पर खास ध्यान देना चाहिए। हर 15 दिन में स्टेटमेंट पर नजर डाल लेनी चाहिए, ताकि अगर कोई अनजान लेनदेन नजर आए तो आप उसपर तुरंत एक्शन ले सकें। ऐसी स्थिति में आप तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित करें, इससे आपका नुकसान होने से बच जाएगा।
ऐसे करने पर दोगुना हो जाएगा आपका ब्याज
क्रेडिट कार्ड से एडवांस भूलकर भी न लें और न ही आप इससे डेबिट कार्ड अकाउंट में पैसे डालें। इससे आप जो ब्याज दे रहे होते हैं वह दोगुना हो जाएगा क्योंकि उस पर टैक्स के साथ ही ब्याज की रकम भी जुड़ जाएगी। जो आपको मजबूरन देनी ही पड़ेगी।
क्रेडिट कार्ड बकाये में हुई बढ़ोतरी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, पिछले साल की तुलना में फरवरी 2019 में बकाये क्रेडिट कार्ड में 24.71 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आरबीआई ने बताया कि फरवरी 2019 तक देश में 460.62 करोड़ क्रेडिट कार्ड थे। जबकि फरवरी 2018 तक यह आंकड़ा 369.35 करोड़ था।