Kitchen Vastu Upay In Hindi: रसोई घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है, इसलिए घर में रसोईघर का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में धन-धान्य और समृद्धि बनी रहे। रसोई घर में वास्तु के नियमों का पालन न करने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि उसके आर्थिक और सामाजिक पक्ष पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अगर आप भी अपनी रसोई में वास्तु अनुसार छोटी छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो घर का भंडार कभी खाली नहीं होगा। आइए जानते हैं रसोई में किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Vastu Tips For Kitchen: रसोई में रखें इन बातों का विशेष ध्यान, बना रहेगा मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद
Kitchen Vastu Tips: रसोई को देवी अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में धन-धान्य और समृद्धि बनी रहे। रसोई घर में वास्तु के नियमों का पालन न करने पर व्यक्ति का स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि उसके आर्थिक और सामाजिक पक्ष पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं रसोईघर में किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज के बर्तन कभी भी खाली नहीं रखने चाहिए, उसमे थोड़ा बहुत अन्न अवश्य रखना चाहिए ताकि घर की बरकत हमेशा बनी रहे। वास्तु के अनुसार, अन्न भंडार का खाली होना धन की कमी का सूचक माना जाता है।
रसोई में मौजूद बर्तन और उपयोग की वस्तुएं या चीजें टूटी फूटी ना हों। वास्तु के अनुसार, रसोई में मौजूद टूटी फूटी चीजों से घर में कलह व अशांति का माहौल बन जाता है। साथ ही साथ ये भी ध्यान रखें कि खाने पानी के कोई भी वस्तु न तो कभी टूटे-फूटे बर्तन में परोसें और न ही स्वयं के प्रयोग में लाएं।
Vastu Tips: रात में सोते समय साथ रखें ये 4 चीजें, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति और सकारात्मकता
Vastu Tips For Gift: किसी को भी गिफ्ट में न दें ये 5 चीजें, खराब हो सकते हैं रिश्ते
जल से खाने वाली थाली के नीचे त्रिकोण बना लेना चाहिए और हर रोज भोजन करने से पहले और बाद में माता अन्नपूर्णा का ध्यान और उनका धन्यवाद करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से देवी अन्नपूर्णा की हमेशा कृपा बनी रहती है।
कभी भी जूठे बर्तन पलंग के सिरहाने या नीचे नहीं रखने चाहिए। इसके साथ ही बेडरूम में बैठकर भोजन करने से धन की कमी होने लगती है और कई तरह के रोग भी उत्पन्न होते हैं। वास्तु के अनुसार, घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए सभी सदस्यों को एक साथ बैठकर भोजन करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।