फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vastu Tips For Gift: किसी को भी गिफ्ट में न दें ये 5 चीजें, खराब हो सकते हैं रिश्ते

Tue, 02 Dec 2025 07:45 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 02 Dec 2025 07:45 PM IST
सार
Register For Event

Vastu Tips: किसी खास अवसर पर गिफ्ट देने की प्रथा सदियों से चली आ रही है, लेकिन कुछ चीजों को गिफ्ट में देने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें गिफ्ट देना नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। ऐसे में आइए उन चीजों के बारे में जान लेते हैं, जो किसी को गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए।

विज्ञापन
Vastu tips do not gift these things to anyone relationships become break
गिफ्ट से जुड़े वास्तु उपाय - फोटो : Amar Ujala

Vastu Tips For Gifts: शादी-ब्याह से लेकर जन्मदिन तक अपने रिश्तेदारों या दोस्तों को गिफ्ट देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। आधुनिकता के इस दौर में गिफ्ट लेने-देने का चलन तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें गिफ्ट देना नकारात्मक ऊर्जा ला सकता है। गिफ्ट देने से रिश्तों में प्रेम और विश्वास का संचार होता है, साथ ही उस गिफ्ट के जरिए व्यक्ति अपनी भावनाएं भी व्यक्त करता है। लेकिन कई बार जाने अनजाने में कुछ ऐसी वस्तु को गिफ्ट में दे दिया जाता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव सीधा आपके रिश्तों पर पड़ सकता है।  ऐसे में आइए उन चीजों के बारे में जान लेते हैं, जो किसी को गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए। 

Vastu tips do not gift these things to anyone relationships become break
वास्तु उपाय - फोटो : Adobe stock
1. काले रंग की चीजें


काला रंग नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने वाला माना जाता है। वास्तु के अनुसार, काले रंग के कपड़े या काले रंग से बनी वस्तुएं जैसे- घड़ी और जूते-चप्पल किसी को गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए। इस रंग की चीजें गिफ्ट करने से यह आपके रिश्तों में दूरियां ला सकती हैं।

Vastu tips do not gift these things to anyone relationships become break
वास्तु टिप्स - फोटो : Adobe Stock
2. परफ्यूम 


परफ्यूम की खुशबू सभी को महका देती है। हर किसी को इसे खरीदना और लगाना काफी पसंद होता है। वास्तु के अनुसार, किसी को परफ्यूम गिफ्ट नहीं करना चाहिए। यह आर्थिक तंगी का कारण भी बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu tips do not gift these things to anyone relationships become break
वास्तु उपाय - फोटो : Freepik
3. पर्स


किसी को पर्स गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इसे देने से रिश्ता खराब होता है। साथ ही साथ वास्तु के अनुसार, इसका नकारात्मक प्रभाव भी आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। 


Vastu Tips: घर खरीदते समय वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ख्याल, हमेशा बना रहेगा भगवान का आशीर्वाद


Vastu Tips: ऑफिस टेबल पर रखें ये प्लांट तरक्की में ला सकते हैं बाधा, जरूर करें वास्तु से जुड़े ये उपाय

विज्ञापन
Vastu tips do not gift these things to anyone relationships become break
वास्तु नियम - फोटो : Adobe Stock
4. मोती


मोती को आसुंओं का प्रतीक माना जाता है। मोती जितना देखने में सुंदर होता है उतना पहनने के बाद इसकी खूबसूरती झलकती है। वास्तु के अनुसार, मोती देने से व्यक्ति के जीवन में भावनात्मक संकट या उदासी आ सकती है। इसलिए किसी को मोती गिफ्ट न करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed