नया साल 2020 बुधवार, 1 जनवरी से आरंभ होगा। नए साल के शुरू होने से लोगों के मन में नई उम्मीदें जगने लगती हैं। बीते साल में जो चीजें आपको नहीं मिल पाई आपको नए साल में मिलेगी या नहीं यह सब ज्योतिष गणना और ग्रहों की चाल पर निर्भर होता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर का विशेष महत्व होता है। जब कोई ग्रह एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में स्थान परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। साल 2019 खत्म होने वाला है और नया साल 2020 के आने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। साल 2020 में ग्रहों की स्थितियों में कई बड़े फेरबदल होने वाले हैं। साल 2020 के शुरूआती दिनों में ही शनि अपनी राशि बदलेंगे। शनि 24 जनवरी 2020 को धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन से साल 2020 में किन राशियों से शनि की अशुभ छाया हट जाएगी और किन राशि पर इनका प्रकोप रहेगा आइए जानते हैं।
नए साल 2020 में इन तीन राशियों से दूर हो जाएगा शनि का प्रकोप
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 24 Dec 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन