{"_id":"df8a044a-d01f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"modi-protesters-demonstrate-outside-advani-s-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी समर्थकों ने किया 'बीमार' आडवाणी के घर प्रदर्शन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी समर्थकों ने किया 'बीमार' आडवाणी के घर प्रदर्शन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग को लेकर मोदी समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के घर के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मोदी समर्थक शनिवार दोपहर आडवाणी के घर के बाहर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में पट्टियां थीं, जिन पर लिखा था: 'मोदी को कमान'।
भाजपा में फैला 'नमो-निया', आडवाणी 'बीमार'
विज्ञापन
समर्थकों की मांग थी कि आडवाणी गुजरात के मुख्यमंत्री को अपना आशीर्वाद देकर उन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करें।
आडवाणी गोवा में चल रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शनिवार को दूसरे दिन भी शामिल नहीं हुए हैं।
'मुझे नमो-निया नहीं, गोवा न जाने के और भी कारण'
विज्ञापन
इस बैठक में नरेंद्र मोदी को 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान की कमान सौंपे जाने की संभावना है। आडवाणी के अनुपस्थिति में इसे टाला भी जा सकता है।
आडवाणी के इस बैठक में न आने को उनकी नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, भाजपा का कहना है कि तबीयत खराब होने की वजह से वह बैठक में नहीं आ सके।
गोवा बैठक के अंतिम दिन रविवार को मोदी के नाम की घोषणा संभव है।
भाजपा में कितने अटल बिहारी?
मोदी मसले पर पलटवार के मूड में है जद(यू)