फिलिप्स ने अमेजॉन से मिलाया हाथ
कंपनी के यह उत्पाद ई-कामर्स कंपनी अमेजॉन के जरिए ग्राहकों को ऑनलाइन मिलेंगे। इसके तहत बच्चों के पसंदीदा किरदारों मिकी माउस, स्पाइडरमैन आदि को लाइटिंग उत्पादों के डिजाइन में इस्तेमाल किया गया है।
बुधवार को नए समझौते की घोषणा करते हुए फिलिप्स लाइटिंग इंडिया के प्रेसिडेंट निरूपम सहाय ने कहा कि इस कदम के जरिए बच्चों के कमरों में कहीं ज्यादा कल्पनाशीलता बढ़ेगी।
साथ ही अमेजॉन के साथ बिक्री समझौते से हम आसानी से अपने लक्षित ग्राहकों तक पहुंच सकेंगे। कंपनी ने खास तौर से लाइटिंग उत्पादों को 3-7 साल तक के बच्चों के लिए तैयार किया है। कंपनी को साल 2017 तक ल्यूमिनिरी डिवीजन के तहत 1000 करोड़ रुपये तक कारोबार करने की उम्मीद है।