फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra Power minister said, department is ready to supply electricity to industries after may 3rd

महाराष्ट्र में तीन मई के बाद उद्योगों को बिजली आपूर्ति करने के लिए तैयार है ऊर्जा विभागः राउत

Thu, 30 Apr 2020 11:21 AM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 30 Apr 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Power minister said, department is ready to supply electricity to industries after may 3rd
Dr Nitin Raut, Energy Minister, Maharashtra - फोटो : Social Media (File)

महाराष्ट्र में आगामी 3 मई के बाद लॉकडाउन समाप्त होने पर उद्योग-थंधे फिर से शुरू होने की संभावना है। फिलहाल, प्रदेश में उद्योग बंद पड़े हुए हैं जिससे बिजली की खपत में काफी कमी आई है। लेकिन उद्योगों के शुरू होने पर भरपूर बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा विभाग ने कमर कस ली है।

विज्ञापन


राज्य के ऊर्जा मंत्री डॉ. नितिन राउत ने बुधवार को ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि ऊर्जा विभाग बिजली आपूर्ति के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन

डॉ. राउत ने कहा कि केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में कुछ छूट दी है, जिससे कुछ उद्योग शुरू हो रहे हैं। हमनें उद्योगों से संपर्क कर कहा है कि वे अपनी जरूरत बताएं, जिसके हिसाब से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन में ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हम 24 घंटे बिजली आपूर्ति कर रहे हैं। बिजली दरों में भी कमी की गई है। तीन महीने के लिए बिजली बिल वसूली में भी रियायत दी गई है।

कांग्रेस दे रही 60 हजार लोगों को भोजन

प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष राउत ने कहा कि कोरोना संकट में कांग्रेस की ओर से प्रतिदिन 60 हजार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। पार्टी की तरफ शुरू हेल्पलाइन पर अभी तक 70 हजार फोन कॉल्स आए हैं।

पार्टी की ओर से राज्य में 32 लाख से अधिक लोगों को सीधी मदद दी गई है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर साढ़े 14 लाख से अधिक रक्त की थैलियां जमा की हैं।

राज्यपाल करें संविधान का सम्मान

डॉ. राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत कर राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को संविधान का पालन करना चाहिए। राज्यपाल को संविधान के मुताबिक राज्य मंत्रिमंडल का फैसला मानना चाहिए।

राउत ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हम चुनाव आयोग से विधान परिषद की रिक्त साटों के लिए चुनाव कराने की मांग करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed