Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   State-level technical team arrives to inspect construction work at Pitambara Peeth; collects material samples.

दतिया: पीतांबरा पीठ के निर्माण कार्यों की जांच करने पहुंची राज्यस्तरीय तकनीकी टीम, सामग्री के सैंपल लिए

Mon, 23 Nov 2026 09:20 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Nov 2026 09:20 AM IST
सार
Register For Event

दतिया के श्री पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मजबूती जांचने लोक निर्माण विभाग की तीन सदस्यीय राज्यस्तरीय टीम पहुंची। हाईकोर्ट के निर्देश पर टीम ने सामग्री के नमूने लिए और तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगी।

 

विज्ञापन
State-level technical team arrives to inspect construction work at Pitambara Peeth; collects material samples.
श्री पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर में जारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और मजबूती की जांच के लिए लोक निर्माण विभाग की तीन सदस्यीय राज्यस्तरीय तकनीकी टीम दतिया पहुंच गई है। उच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित इस टीम ने निर्माणाधीन परिसर का करीब एक घंटे तक गहन निरीक्षण किया और इस्तेमाल की जा रही सामग्री के नमूने लिए।

विज्ञापन


समिति ने लिए निर्माण सामग्री के नमूने
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी द्वारा मौके पर स्थापित प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली को देखा। साथ ही, परिसर में इस्तेमाल हो रहे सीमेंट, रेत, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल एकत्रित किए। इस तीन सदस्यीय तकनीकी समिति को तीन दिन के भीतर अपनी जांच पूरी कर राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के तहत लोक निर्माण विभाग ने इस समिति का गठन किया था। इसमें भवन, भोपाल के प्रभारी मुख्य अभियंता केशव सिंह यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रभारी अधीक्षण यंत्री प्रवीण निगम और पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री आदित्य सोनी को समिति के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहराब गिरने के बाद अदालत ने दिए जांच के निर्देश
श्री पीतांबरा पीठ परिसर में पूर्व में हुए निर्माण कार्य के दौरान एक मेहराब गिर गई थी। इस दुर्घटना के बाद मंदिर परिसर में चल रहे नए निर्माण कार्यों की सुरक्षा, मजबूती और गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे। मामला उच्च न्यायालय में पहुंचने के बाद अदालत ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया।


उच्च न्यायालय ने निर्माण कार्यों से जुड़े छह प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत तकनीकी जांच कराने के स्पष्ट निर्देश जारी किए थे। अदालत के इसी आदेश का पालन करते हुए तकनीकी टीम ने दतिया पहुंचकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर ही निर्माण कार्यों की सुरक्षा से जुड़े भावी कदम तय किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed