फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   singrauli trailer tyre blast driver death two injured bargawan

खौफनाक हादसे का वीडियो: ट्रेलर का पंचर टायर बदल रहा था चालक, तभी हुए तेज धमाके में उड़े उसके चीथड़े, दो घायल

Mon, 14 Sep 2026 04:19 PM IST
सिंगरौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 04:19 PM IST
सार
Register For Event

सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र में कोयले से लदे ट्रेलर का पंचर टायर बदलते समय तेज धमाका हो गया। हादसे में चालक अनिल साहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हुए। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक हवा के दबाव से टायर फटने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
singrauli trailer tyre blast driver death two injured bargawan
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगरौली जिले में बरगवां थाना क्षेत्र के बाड़ी झरिया इलाके में कोयले से लदे एक ट्रेलर का पंचर टायर बदलते समय अचानक भीषण विस्फोट में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि चालक के शरीर के चीथड़े उड़ गए और चारों तरफ धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल बैढ़न के जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पहिया खोलते ही हुआ धमाका
बाड़ी झरिया इलाके में सड़क किनारे खड़े कोयले से लदे ट्रेलर का टायर पंचर हो गया था। पचौर निवासी चालक अनिल साहू दो अन्य लोगों की मदद से पंचर पहिया खोलने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अत्यधिक हवा के दबाव के कारण पहिया तेज आवाज के साथ फट गया। धमाके की भयावहता से चालक अनिल साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पास खड़े दो अन्य लोग भी धमाके की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सिंगरौली: घर के पीछे उगा रखे थे गांजे के आठ पौधे, 60 साल का आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस में मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी दूर तक सुनाई दिया धमाका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहिया फटने का धमाका काफी दूर तक सुनाई दिया। धमाके के तुरंत बाद पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया और वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को संभाला। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुरक्षा मानकों की जांच जारी
घटनास्थल पर पहुंची बरगवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टायर में अत्यधिक हवा का दबाव होने की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है। पुलिस अधिकारी मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार भारी वाहनों के टायरों में अत्यधिक दबाव होने पर सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed