फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news:Shivraj’s Tough Message in Sehore BJP Camp: Strengthen Booths or Face Accountability

Sehore News: सीहोर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, शिवराज का सख्त संदेश-बूथ नहीं संभाला तो संगठन माफ नहीं करेगा

Sun, 24 May 2026 10:42 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 10:42 PM IST
सार
Register For Event

सीहोर में भाजपा ने “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026” के जरिए चुनावी तैयारियों का शक्ति प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का संदेश देते हुए निष्क्रियता पर चेतावनी दी। सात सत्रों में संगठन, विचारधारा और चुनावी रणनीति पर प्रशिक्षण दिया गया।

विज्ञापन
Sehore news:Shivraj’s Tough Message in Sehore BJP Camp: Strengthen Booths or Face Accountability
जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को समझाया

विस्तार

चुनावी तैयारियों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सीहोर में संगठनात्मक ताकत का बड़ा प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को पूरी तरह मिशन मोड में बदल दिया। शहर के क्रिसेंट ग्रीन गार्डन में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026” में मंच से लेकर मैदान तक अनुशासन, रणनीति और संगठनात्मक शक्ति का हाई-वोल्टेज प्रदर्शन देखने को मिला।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को सीधे शब्दों में संदेश दिया कि अब केवल नाम के कार्यकर्ता नहीं चलेंगे, बल्कि बूथ स्तर पर लड़ने वाले जमीनी योद्धाओं की जरूरत है। उनके भाषण में प्रशासनिक सख्ती, राजनीतिक आक्रामकता और संगठनात्मक चेतावनी साफ दिखाई दी।
विज्ञापन


प्रदर्शनी से मंच तक दिखा ‘ऑपरेशन संगठन’
कार्यक्रम की शुरुआत शिवराज सिंह चौहान ने प्रदर्शनी का फीता काटकर की। प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, संगठन के इतिहास और बूथ प्रबंधन मॉडल को आक्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के सामने दीप प्रज्वलन हुआ। माहौल पूरी तरह राजनीतिक ऊर्जा से भरा नजर आया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा पेश करते हुए साफ कहा कि यह केवल प्रशिक्षण नहीं बल्कि “संगठनात्मक री-लोडिंग” का अभियान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज का हाई-वोल्टेज भाषण
मंच संभालते ही शिवराज सिंह चौहान पूरी आक्रामक शैली में नजर आए। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं, राष्ट्र सेवा के लिए मैदान में उतरता है। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को वह फॉर्मूला दिया जिसने पूरे कार्यक्रम का तापमान बढ़ा दिया। शिवराज बोले-“सच्चे कार्यकर्ता के पांव में चक्कर, मुंह में शक्कर, सीने में आग और सिर पर बर्फ होना चाहिए।” उन्होंने इस लाइन को केवल नारा नहीं बल्कि संगठन का “फील्ड कोड” बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच घूमता रहे, विरोध के बीच भी संयम बनाए रखे, लेकिन संगठन और राष्ट्रहित के मुद्दों पर भीतर आग की तरह जुनून होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- सीएम के निर्देश पर पेयजल संकट से निपटने की युद्धस्तरीय तैयारी, अधिकारियों की छुट्टियां एक माह तक रद्द

बूथ कमजोर मिला तो जवाबदेही तय होगी
शिवराज ने मंच से साफ संकेत दिए कि आने वाले समय में बूथ स्तर पर निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मंडल अध्यक्षों और बूथ प्रभारियों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि समितियां केवल कागजों में नहीं दिखनी चाहिएं। उन्होंने कहा कि हर मंडल प्रभारी गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर रिपोर्ट तैयार करे। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। शिवराज ने दो टूक कहा कि “जो कार्यकर्ता जनता के बीच नहीं जाएगा, वह संगठन की लड़ाई नहीं लड़ पाएगा।”

सात सत्रों में चला वैचारिक ‘ऑपरेशन क्लासरूम’
पूरा प्रशिक्षण वर्ग सात अलग-अलग सत्रों में संचालित किया गया। हर सत्र को राजनीतिक रणनीति, वैचारिक मजबूती और चुनावी मैनेजमेंट से जोड़ा गया। प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह ने जनसंघ से भाजपा तक के सफर को “वैचारिक संघर्ष की कहानी” बताया। कृष्णा गौर ने एकात्म मानववाद को भाजपा की विचारधारा की रीढ़ बताते हुए कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संदेश दिया। भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी ने कार्यकर्ताओं को “संगठन का फील्ड कमांडर” बताते हुए दायित्व बोध पर जोर दिया। वहीं बेरसिया विधायक विष्णु खत्री ने बूथ प्रबंधन को चुनाव जीतने की सबसे बड़ी रणनीतिक इकाई बताया।


अंतिम सत्र में विपक्ष पर हमला
अंतिम सत्र में भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक हर मोर्चे पर सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विरोधी दल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता को हर गांव और हर वार्ड में जाकर जवाब देना होगा।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से बना शक्ति प्रदर्शन का माहौल
पूरे आयोजन में भाजपा का शीर्ष संगठनात्मक ढांचा एक मंच पर नजर आया। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक सुदेश राय, जिला प्रभारी विकास विरानी, दिलबर यादव, प्रिंस राठौर, हेमकुंवर मेवाड़ा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत तक माहौल पूरी तरह चुनावी रणनीति और संगठनात्मक आक्रामकता में बदल चुका था। भाजपा नेताओं ने साफ संकेत दे दिए कि अब सीहोर में संगठन “एक्शन मोड” में काम करेगा और हर बूथ पर राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के लिए फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।

जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को सख्त संगठना

जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं संबोधित किया। 

 

जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को सख्त संगठना

दीप प्रज्वलित करते अतिथि। 
 

जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को सख्त संगठना

जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद अतिथि

 

जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को सख्त संगठना

संबोधित करते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

 

जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को सख्त संगठना

जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed