फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Omkareshwar News: Fire breaks out in car of Mumbaikars going to visit Omkareshwar

Omkareshwar News: ओंकारेश्वर दर्शन करने जा रहे मुंबई के लोगों की कार में आग, बड़वाह के पास बड़ा हादसा टला

Sat, 02 May 2026 11:34 PM IST
Dinesh Sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: Dinesh Sharma Updated Sat, 02 May 2026 11:34 PM IST
सार
Register For Event

बड़वाह में ओंकारेश्वर जा रहे मुंबई के श्रद्धालुओं की कार में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ से सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन कार जल गई। भीषण गर्मी के चलते शॉर्ट सर्किट को प्रारंभिक कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Omkareshwar News: Fire breaks out in car of Mumbaikars going to visit Omkareshwar
ओंकारेश्वर दर्शन करने आए लोगों की कार जल गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर–इच्छापुर सड़क मार्ग पर स्थित खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओंकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे मुंबई के श्रद्धालुओं की कार में अचानक आग भड़क उठी। गनीमत रही कि चालक ने तुरंत कार रोक दी और वह और बाकी सवार कार से बाहर निकल गए।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुंबई से एक परिवार के सदस्य भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान बड़वाह के समीप उनकी कार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरगी क्रूज हादसा: रेस्क्यू टीम ने दो बच्चों के शव बरामद किए, अब तक 11 लोगों की मौत; सर्चिंग जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


नपा की दमकल ने पाया काबू
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन भीषण गर्मी और तेज लपटों के कारण प्रयास नाकाफी साबित हुए। सूचना मिलते ही बड़वाह नगर पालिका का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, तकनीकी जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस घटना में राहत की बात यह रही कि चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई और कोई जनहानि नहीं हुई। यदि थोड़ी भी देर होती, तो यह घटना गंभीर हादसे में बदल सकती थी।

निमाड़ में पारा 43 डिग्री पार
इस समय निमाड़ अंचल भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसी परिस्थितियों में वाहनों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अत्यधिक गर्मी में वाहन के इंजन, वायरिंग और ईंधन प्रणाली पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी की आशंका बढ़ जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed