{"_id":"633c19f48ad8962ebd5bde42","slug":"mp-news-garba-dance-of-bsp-mla-rambai-singh-parihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विधायक रामबाई पर चढ़ा गरबा का खुमार, जमकर किया डांस, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विधायक रामबाई पर चढ़ा गरबा का खुमार, जमकर किया डांस, देखें वीडियो
Tue, 04 Oct 2022 05:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Oct 2022 05:03 PM IST
मध्यप्रदेश में दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से विधायक रामबाई सिंह परिहार ने गरबा पर जमकर डांस किया। उनका कलाकार वाला अंदाज लोगों ने खूब सराहा। उन्होंने जमकर गरबा खेला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विधायक रामबाई का गरबा डांस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दमोह जिले में पथरिया की बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार अपने विवादित बयानों से चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन उनका कलाकार वाला अंदाज भी लोगों ने देखा है। उनका यही अंदाज एक बार फिर देखने मिला है, जिसके बाद विधायक चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने जमकर गरबा खेला है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान गरबा खेलने में पथरिया की कांग्रेस नेत्री ने उनका साथ दिया।
विज्ञापन
सोमवार को पथरिया में आयोजित गरबे में विधायक रामबाई अतिथि के रूप में शामिल हुईं थीं। इस दौरान उन्होंने मंच से ही कार्यक्रम देखा, लेकिन बाद में उनसे रहा नहीं गया और वे कांग्रेस नेत्री मनीषा दुबे के साथ गरबा खेलने पहुंच गईं। उन्होंने काफी देर तक अन्य महिलाओं और कन्याओं के साथ गरबा किया। विधायक को गरबा करते देख वहां आए लोग भी काफी आनंदित हुए।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया से विधायक रामबाई सिंह परिहार ने जमकर किया गरबा...#mpnews #mpmla #MLARambai #mpbsp #MLARambaiViralVideo pic.twitter.com/i8npvZ2Sk4
— Uditdixit7 journalist (@Uditdixit4) October 4, 2022
विज्ञापन
4 दिन पहले कलेक्टर को कहा था ढोर
पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार का चार दिन पहले कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य से एक विवाद हो गया था। उन्होंने दमोह कलेक्टर को सबके सामने ढोर, बेवकूफ और बदतमीज जैसे शब्दों का प्रयोग भी किया था, जिसके बाद उन पर कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। कर्मचारी संगठन के लोग लगातार विधायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दे रहे हैं।
