फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   madhya-pradesh/sagar-3-crore-cash-lokayukta-sit-investigation-pwd-engineer

MP: सागर में ऑटो चालक के घर मिले 3 करोड़ से ज्यादा कैश का खुलेगा राज! लोकायुक्त ने संभाली जांच, SIT गठित

Thu, 20 Aug 2026 10:20 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 10:20 PM IST
सार
Register For Event

सागर में ऑटो चालक के घर से तीन करोड़ से अधिक नकदी मिलने के मामले की जांच अब लोकायुक्त ने अपने हाथ में ले ली है। पांच सदस्यीय SIT गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दायरे में PWD इंजीनियर रमेश अहिरवार की संपत्ति भी शामिल है।

विज्ञापन
madhya-pradesh/sagar-3-crore-cash-lokayukta-sit-investigation-pwd-engineer
ऑटो चालक के घर से तीन करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि मिली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर के  गोपालगंज थाना क्षेत्र में ऑटो चालक के घर से तीन करोड़ रुपये से अधिक नकद राशि मिलने के मामले में अब लोकायुक्त ने जांच अपने हाथ में ले ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो पूरे मामले के हर पहलू की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर ने बताया कि जांच के दौरान जिस पीडब्ल्यूडी इंजीनियर रमेश अहिरवार का नाम सामने आया है, उसकी संपत्ति और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा जब्त की गई करोड़ों रुपये की नकद राशि को भी जल्द ही लोकायुक्त की टीम अपने कब्जे में लेगी।
विज्ञापन


कार्रवाई की देरी पर उठे सवाल
गौरतलब है कि बीते 16 अगस्त को गोपालगंज थाना पुलिस ने ऑटो चालक सौरभ अहिरवार के घर पर कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की थी। इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद से ही इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे। जांच एजेंसियों की कार्रवाई में हो रही देरी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्योहार से पहले महंगाई की मार: 18 दिन में 18 रुपये महंगी हुई चीनी, जानें क्या हैं बढ़ते दामों के मुख्य कारण

अब लोकायुक्त द्वारा जांच शुरू किए जाने के बाद मामले में नए खुलासे होने की संभावना बढ़ गई है। जांच दल नकदी के स्रोत, रकम के वास्तविक मालिक और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed