Indore News: इंदौर में जनता से जुड़ी शिकायतों में लापरवाही, दो इंजीनियरों पर गिरी गाज
शिकायतों के निराकरण में लापरवाही नगर निगम के दो इंजीनियरों को भारी पड़ गई। शिकायतों की अनदेखी और अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने पर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने जोन-9 के सब इंजीनियर एवं प्रभारी सहायक इंजीनियर शिवराज यादव को निलंबित कर दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में आई शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर नगर निगम के दो इंजीनियरों पर गाज गिरी है। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने जोन-9 में पदस्थ सब इंजीनियर एवं प्रभारी सहायक इंजीनियर शिवराज यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा, एक अन्य विभागीय मामले में नगर निगम कमिश्नर ने इंजीनियर लालराम मेहरा को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। निलंबन की इस कार्रवाई के साथ सब इंजीनियर शिवराज यादव पर विभागीय जांच भी बैठी है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय ट्रेचिंग ग्राउंड निर्धारित किया गया है।
अफसरों के निरीक्षण के दौरान न्यू देवास एरिया में स्थित रहवासियों ने घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की शिकायत दर्ज कराई थी। निरीक्षण के दौरान प्रकाश में आया कि इस शिकायत पर न तो कोई मौका निरीक्षण किया गया और न ही उसका कोई निराकरण कराया गया।
नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने इस अनदेखी को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की स्पष्ट अवहेलना माना है।सब इंजीनियर शिवराज यादव जोन-9 में जलप्रदाय व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी थे।
रहवासियों की पेयजल समस्या का समय पर समाधान न कराने, शिकायत की जांच के लिए मौका निरीक्षण न करने और अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद शिकायतों के निराकरण में रुचि न लेने पर उनके खिलाफ मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।
निलंबन काल के दौरान शिवराज यादव को निलंबन भत्ता मिलता रहेगा। साथ ही, ट्रेचिंग ग्राउंड के प्रभारी अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे निलंबन अवधि में शिवराज की उपस्थिति की नियमित निगरानी और नियंत्रण सुनिश्चित करें। नगर निगम प्रशासन ने उनके खिलाफ विभागीय जांच की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है।
