{"_id":"6a9e240dd5bf0da83f0e6c7a","slug":"indore-mppsc-state-services-mains-exam-2026-schedule-rules-guidelines-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: MPPSC मुख्य परीक्षा के लिए बने 6 केंद्र, बायोमेट्रिक और CCTV से रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: MPPSC मुख्य परीक्षा के लिए बने 6 केंद्र, बायोमेट्रिक और CCTV से रखी जाएगी नजर
Mon, 07 Sep 2026 08:10 AM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:10 AM IST
इंदौर मुख्यालय पर MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 सात से बारह सितंबर तक आयोजित की जा रही है। छह केंद्रों पर 2428 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय जांच लागू की है, इसलिए अभ्यर्थियों को सुबह 8.30 बजे पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
- फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@mppsc.mp.gov.in.)
विस्तार
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 सात सितंबर से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 7 से 12 सितंबर तक 6 दिनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखा गया है। इंदौर संभागीय मुख्यालय पर परीक्षा के लिए 6 केंद्र बनाए गए हैं जहां 2458 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आयोग ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इस बार नवीन त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू की है।
कड़े सुरक्षा इंतजाम और त्रिस्तरीय जांच
आयोग की नई गाइडलाइन के तहत अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से नब्बे मिनट पहले यानी सुबह 8 बजकर 30 मिनट तक केंद्र पर पहुंचना जरूरी है। देरी से पहुंचने पर जांच प्रक्रिया पूरी करने और परीक्षा कक्ष में प्रवेश पाने में दिक्कत आ सकती है। केंद्र पर CCTV सर्विलांस, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और ई-प्रवेश पत्र की स्कैनिंग से अभ्यर्थियों की पहचान की जाएगी। इसके अलावा हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से चेकिंग होगी और केंद्रों पर VOIP की व्यवस्था भी रहेगी।
यह सामान ले जा सकेंगे छात्र
अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के भीतर केवल बॉल पेन, पानी की पारदर्शी बोतल, ई-प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और आवश्यक दवाएं ही ले जा सकेंगे। यह परीक्षा प्रदेश के 12 संभाग और जिला मुख्यालयों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर केंद्र पहुंचें और जांच प्रक्रिया में सहयोग करें।